GA4-314340326 रोड किनारे खड़ा कार पर गिर ट्रक, बाल बाल बचे दो नागपुरी कलाकार

रोड किनारे खड़ा कार पर गिर ट्रक, बाल बाल बचे दो नागपुरी कलाकार



angara(ranchi) अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग में नारायण सोसो के पास शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे रोड किनारे खड़ा एक कार(जेएच01जीडी 6334)  पर एक मिलर मिक्चर मशीन ट्रक(जेएच01जीसी 8388) आ गिरा। इस घटना में दो युवक नवागढ़ के सोसो निवासी अरविंद लोहार उर्फ अरविंद जिगर व पप्पू चौहान बाल बाल बच गया। घटना के कुछ ही समय पूर्व दोनों कार से उतरकर बगल के एक घर में बैठने गये थे। दोनों नागपुरी कलाकार है। कार अरविंद जिगर का है। 


बताया जाता है कि नारायण सोसो के पास खतरनाक टर्निंग में ट्रक अनियंत्रित हो गई और रोड किनारे खड़ी डिजायर कार के उपर गिर गई। कार का परखच्चे उड़ गया। कार पूरी तरह से चिपटा होकर सट गया। घटना के समय कार में कोई नही था। ट्रक का चालक सिरका निवासी महेन्द्र मुंडा है। जो मौके से फरार हो गया। जबकी खलासी को मामूली चोट लगी है। मिलर मिक्चर ट्रक रिंग रोड से बीआईटी के बीच चलता है। लेकिन सुबह में महेन्द्र अनगड़ा होते हुए अपने घर सिरका आ रहा था। घटना के बाद अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार मौके पर पहुंचे। दोनों वाहनों को जब्त कर थाना परिसर लाया गया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم