![]() |
| छापेमारी में शामिल उत्पाद विभाग की टीम। |
भारी मात्रा में जावा महुआ व शराब बरामद
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर अवैध शराब बनाने वाले उपकरणों और भट्ठियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। बरामदगी का विवरण इस प्रकार है:
जावा महुआ: लगभग 2000 किलोग्राम (मौके पर विनष्ट)
अवैध चुलाई शराब: 185 लीटर (जप्त)
एक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
इस कार्रवाई के दौरान अवैध शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। उत्पाद विभाग ने एक अभियुक्त के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया है और उसकी तलाश जारी है। अभियान का नेतृत्व गिरिडीह उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन ने किया। इस छापेमारी में जिला बल और गृह रक्षक (होमगार्ड) के जवानों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.