angara(ranchi) जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव में रविवार को कबड्डी बालक सीनियर का विजेता केडीएस सिकिदिरी की टीम बनी। सिकिदिरी मैदान में खेले गए मैच में केडीएस ने जेकेएसएस की टीम को 30-27 से पराजित किया। बालक जूनियर में संत कबीर पब्लिक स्कूल ने एसआरपी सिकिदिरी की टीम को एकतरफा मुकाबले में 42-08 से हराकर विजेता बनी। रिले बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में जेकेएसएस ग्रुप ने गोल्ड, सुदेश महतो ग्रुप सिल्वर, ब्लू जोन ग्रुप ब्रॉन्ज, बालिका 100 मीटर रिले दौड़ में गायत्री ग्रुप गोल्ड, चंचल ग्रुप सिल्वर, विद्या ग्रुप ब्रॉन्ज, बालिका 200 मीटर रिले दौड़ में गायत्री ग्रुप गोल्ड, मोनिका ग्रुप सिल्वर, आल्या ग्रुप ब्रॉन्ज, बालक 200 मीटर रिले दौड़ में अभिषेक ग्रुप गोल्ड, सुदेश ग्रुप सिल्वर, ब्लू जोन ग्रुप ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। सभी विजेता खिलाड़ियों को झामुमो हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया, विशिष्ट अतिथि बसंत करमाली, हरि करमाली ने मेडल व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुजीत कुमार, प्रवक्ता बृजकिशोर प्रसाद, कोषाध्यक्ष रमन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कुन्ती देवी, उपाध्यक्ष बिरसा करमाली, महासचिव सत्यपाल राउत, पिंकी कुमारी, विजय सिंह, ताहिर हुसैन, संजय कुमार गुड्डू, अजीत कुमार, कृष्ण गोपाल भद्र, लखेंद्र बेदिया, विवेक बेदिया, राहुल कपरदार, टिकेश्वरी, अक्षय रजवार, कमलकांत साव, सूरज जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, गणेश तूरी आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.