angara(ranchi) जनकल्याण समर्पण संस्थान के ढ़ेलवाखुट्टा स्थित केंद्रीय कार्यालय में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसका नेतृत्व अध्यक्ष सुजीत कुमार ने किया। इसमें नेशनल तैराकी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में चयनित चार तैराकों पिंकी कुमारी, राजेश मुंडा, मानेश्वर बेदिया, राजू बेदिया को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। फरवरी में छत्तीसगढ़ में नेशनल तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पिंकी कुमारी ने ब्रेस्ट स्ट्रोक 100 मीटर, राजू बेदिया ने बैक स्ट्रोक 50 मीटर, राजेश मुंडा ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मीटर, ब्रेस्ट स्ट्रोक 100 मीटर एवं मनेश्वर बेदिया फ्री स्टाइल 100 मीटर बैंक स्ट्रोक व 100 मीटर के स्पर्धाओं में चयनित हुए। सुजीत कुमार ने बताया कि चारों तैराकों को प्रशिक्षण जन कल्याण समर्पण संस्थान ने दिया। संस्थान पिछले एक दशक से लगातार तैराकी की प्रशिक्षण दे रही है। इस मौके पर प्रवक्ता ब्रजकिशोर प्रसाद, रमन कुमार, संदीप कुमार वर्मा, अजीत कुमार, कृष्ण गोपाल भद्र उर्फ पोप, अक्षय रजवार, सूरज जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, मनोज मुंडा, विकास चौधरी, दीपक राम आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.