फोटो : पूर्व विधायक रामचंद्र नायक के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे स्वामी देवेंद्र प्रकाश एवं अन्य। फोटो : फाइल फोटो पूर्व विधायक स्वर्गीय रामचंद्र नायक। कांके,(रांची)। झारखंड की विधानसभा में एक समय बिना माइक के भी जोरदार ढंग से गूंजने वाली रौबदार आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित कांके विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रहे रामचंद्र नायक (72वर्ष) का शुक्रवार की देर रात हृदयगति रुकने से दुखद निधन हो गया। वे कांके विधानसभा सीट से वर्ष 2000 से 2005 तक कांके के विधायक रहे थे। बोलने के क्रम में नागपुरी,भोजपुरी और अंग्रेजी का प्रयोग करने की उनकी अनूठी शैली विधानसभा में हमेशा छाई रहती थी। अपने क्षेत्र में वे काफी लोकप्रिय थे तथा लंबे समय से संघ से जुड़े हुए थे। उनका अंतिम संस्कार बोड़ेया गांव के पोटपोटो नदी घाट पर किया गया। उनके बड़े पुत्र जयप्रकाश ने मुखाग्नि दी। उनके परिवार में तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। उनके अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार बैठा, वरीय भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, गिरिजा शंकर पांडेय, बीजेपी मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण, चन्द्रदीप कुमार, मुखिया राम लखन मुंडा, विरेंद्र नारायण तिवारी, लालचंद सोनी, जिप सदस्य किरण देवी सहित अन्य गणमान्य लोग पहुंचे। लेकिन भाजपा का कोई विधायक, सांसद या बड़ा नेता उनके अंतिम दर्शन या संस्कार में नहीं पहुंचा। हालांकि सोशल मीडिया पर कई वरीय नेताओं ने उनके निधन पर शोक जरूर व्यक्त किया है।
कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक का निधन, सदा के लिए बंद हो गई रौबदार आवाज
Kanke
0
Tags
Kanke News


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.