कांके,(रांची)। झारखंड के पूर्व सीएम गुरुजी शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिए जाने पर कांके क्षेत्र में आम लोगों के द्वारा जमकर जश्न मनाया गया। बोड़ेया चौक पर शाम में अधिवक्ता ईशान रोहन के नेतृत्व में मिठाइयां बांट कर जश्न मनाया गया। ईशान रोहन ने कहा कि गुरुजी ने जीवन पर्यंत लोक कल्याण का कार्य किया था। उनके कार्य हम सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी हैं। इस मौके पर सुशील टोप्पो,मैनुल अंसारी, मनीष टोप्पो,अगस्त उरांव और रवि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
गुरुजी शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर कांके क्षेत्र में मनाया गया जश्न
Kanke
0
Tags
Kanke News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.