GA4-314340326 अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ अनगड़ा का अध्यक्ष दिलीप शर्मा व सचिव बने प्रेमचंद बेदिया

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ अनगड़ा का अध्यक्ष दिलीप शर्मा व सचिव बने प्रेमचंद बेदिया

angara(ranchi) अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ की अनगड़ा प्रखंड कमिटि का शनिवार को चुनाव हुआ। चुनाव अनगड़ा स्थित बीआरसी में में हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक राजेश कुमार व चुनाव पदाधिकारी अजय ज्ञानी थे। चुनाव का संचालन आशाराम महतो ने किया। सर्वसम्मति से तिलैयाजारा स्कूल के दिलीप कुमार शर्मा को अध्यक्ष व रेशम स्कूल के प्रधान शिक्षक प्रेमचंद बेदिया को सचिव चुना गया। 

कमिटि के अन्य सदस्यों में कोषाध्यक्ष गौतम प्रसाद, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत महतो, वीणा कुमारी, उपसचिव सिलमोहन कुम्हार, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार जायसवाल, प्रवक्ता मो. वसीम अकरम को बनाया गया। राज्य प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेकृष्ण चौधरी, भीम सिंह मुंडा, गोर्वधन महतो, राजीव रंजन, दामोदर कृष्ण भगत, रिपुदमन बेदिया, कृष्ण कुमार, रामनेरश खटिक, कुमुदिनी तीडू, संजीव कुमार का चयन किया गया। इस अवसर पर शैलेश सिंह, संजय कुमार, माधुरी कुमारी, रश्मि रोज, शांति मंजेला तिर्की, पुष्पा कुमारी, राजीव रंजन, आनंद कुमार साहू आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم