GA4-314340326 हाथी प्रभावित गांव के लाभुकों के बीच 17 लाख मुआवजा राशि का हुआ वितरण

हाथी प्रभावित गांव के लाभुकों के बीच 17 लाख मुआवजा राशि का हुआ वितरण

 

मुआवजा राशि प्रदान करते राजेन्द्र शाही मुंडा
angara(ranchi)  हाथी प्रभावित गांवों के 357 लाभुकों के बीच 17 लाख रूपया मुआवजा राशि का वितरण किया गया। वितरण गुरूवार को गोला रेंज कार्यालय में हुआ। मुआवजा का वितरण जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने किया। 10 हजार से नीचे राशि के 334 लाभुकों के बैंक खाते व दस हजार से उपर राशि के 23 लाभुकों को मुआवजा राशि का ड्राफट सौंपा गया। गोला के रेंजर आरके सिंह ने बताया कि कोरांबे, सुतरी, पूरबडीह, लिपिया हेसापोड़ा के हाथी पीड़ीत परिवारों को मुआवजा दिया गया। इसमें वैसे लाभुकों को मुआवजा दिया गया जिनका घर, फसल, मवेशियों को क्षति सहित व्यक्तिगत क्षति किया गया है। इस मौके पर प्रकाश यादव, राधिका महतो, रामरतन महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم