GA4-314340326 सिरका जंगल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने पेड़ों में बांधा रक्षा सूत्र

सिरका जंगल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने पेड़ों में बांधा रक्षा सूत्र

पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधते ग्रामीण
angara(ranchi)  सिरका जंगल की सुरक्षा को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने रक्षा बंधन उतसव मनाया। जंगल के पेड़ों में लाल रंग का रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों की आजीवन सुरक्षा का संकल्प लिया। इसका नेतृत्व समाजसेवी चामू महतो कर रहे थे। जंगल के सखुआ, आंवला, नीम, करंज, जानुम, पीपल आदि पेड़ में रक्षा सूत्र बांधा। चामू महतो ने बताया कि पेड़ों के संरक्षण में ही मानव जीवन आश्रित है। हमें हर हाल में अपने जंगलों को बचाना है। साथ ही प्रतिवर्ष पौधरोपण भी करना है। अब समय आ गया पेड़ों की सुरक्षा को लेकर आंदोलन करने की। रक्षा बंधन में सिरका पंचायत के विभिन्न टोला से ग्रामीण शामिल हुए। चामू महतो ने बताया कि पेड़ों की सुरक्षा को लेकर एक कोर कमिटि का गठन किया जाएगा। जो समय समय पर जंगल का गश्त लगातार सुरक्षा देखेगी। इस अवसर पर प्रकाश महतो, सुनीता देवी, मोहन महतो, रेखा देवी, जगन कुमारी, निखिल महतो, पार्वती देवी, आरती कुमारी, वेदांत महतो, आदर्श महतो आदि शामिल हुए। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم