 |
| संस्था के पदाधिकारियों से कंबल लेते जरूरतमंद। |
रांची (झारखंड): महादेव फाउंडेशन के स्थापना दिवस और संस्थापिका चंद्रावती देवी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर रातू रोड स्थित शिव शक्ति नगर में कंबल वितरण सह सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चार के साथ हुआ। संस्थापक मृत्युंजय सिंह ने अपनी माता चंद्रावती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 11 ब्राह्मणों द्वारा पूजन के पश्चात कंबल वितरण शुरू किया गया। नायक चौक, इंद्रपुरी, मधुकम और शिवपुरी सहित आसपास के क्षेत्रों के 500 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण हुआ। यह कार्यक्रम शाम चार बजे तक चला। इस अवसर पर वीएसपीएन सिंह, सौरभ अग्रवाल, माया सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज कुमार, मनोज सिंह, नीरज सिंह, राकेश सिंह, धनंजय सिंह, आरती सिंह, रागिनी सिंह, सुनील कुमार सिंह और अशोक सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे।
पांच हजार कन्याओं करा चुके हैं सामूहिक विवाह
संस्थापक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से कंबल वितरण कर रही है। साथ ही, संस्था अब तक 5,000 से अधिक निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह करा चुकी है और समय-समय पर बिड़ला मैदान में धार्मिक आयोजन भी करती है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.