 |
| हूंडरू फाल में सुरक्षा को लेकर बैठक |
angara(ranchi) नववर्ष पर हूंडरू फाल घूमने आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को सटीक बनाने को लेकर बुधवार को फाल में पर्यटन कर्मी, स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता सिकिदिरी थाना प्रभारी सचिन कुमार मिश्रा व संचालन बालेश्वर बेदिया ने किया। थाना प्रभारी सचिन कुमार मिश्रा ने कहा फाल में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखना सामूहिक जिम्मेवारी है। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। निर्णय हुआ कि पर्यटकों का स्वागत अतिथि देवो भवः के तर्ज पर किया जाएगा इस अवसर पर एसआई वरुण कुमार, झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, ग्राम प्रधान जयदेव बेदिया, वार्ड सदस्य रामू बेदिया, सोहन बेक, राजेन्द्र महतो, बुधराम बेदिया, पवन भोगता, मदन बेदिया, हरिचरण बेदिया, विष्णु कुमार बेदिया, मंगलदास हजाम, अमित बेदिया, मेघनाद बेदिया, मनोज बेदिया, सुरज कुमार बेदिया, प्रेम कुमार बेदिया, प्रदीप महतो, सुरेन्द्र महतो, गीता देवी,माला देवी, गुदन कुमारी, महेश्वर बेदिया, चंद्र उदय बेदिया, महेंद्र बेदिया वंशीराम भोगता, जीतवाहन भोगता आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.