GA4-314340326 पीसीसी पथ निर्माण की आधारशिला रखा

पीसीसी पथ निर्माण की आधारशिला रखा

पीसीसी पथ निर्माण की आधारशिला रखते
angara(ranchi)  अनगड़ा प्रखंड के चतरा पंचायत के साकेत नगर व लुपुंग पंचायत के हाहे में पीसीसी पथ निर्माण की आधारशिला सोमवार को रखा गया। पथ का निर्माण राज्यसभा सदस्य डा. प्रदीप वर्मा के फंड से किया जाएगा। इसका उदघाटन डा. प्रदीप वर्मा के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, ओबीसी जिलाध्यक्ष नरेश साहू, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, जगेश्वर महतो, अजय सिंह भोगता, राजेन्द्र महतो, रामनाथ महतो, संतोष महतो, सोहन मुंडा, दुर्गा प्रमाणिक, चतरा मुखिया डोली मुंडा, राजेश मिश्रा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने