 |
| जनकल्याण समर्पण संस्थान की बैठक |
angara(ranchi) स्वर्ण रेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाले जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव 25 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है। उक्त निर्णय संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में लिया गया। महोत्सव में फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, बॉलीवॉल, रस्साकस्सी, तैराकी, एथलेटिक्स, इंडोर आदि खेलो के 100 से अधिक स्पर्धाएं होना सुनिश्चित किया गया है। फुटबॉल बालक वर्ग को प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार, बालिका वर्ग प्रथम पुरस्कार 51 हजार द्वितीय पुरस्कार 31 हजार, क्रिकेट प्रथम पुरस्कार 51 हजार द्वितीय पुरस्कार 31 हजार, कबड्डी बालिका प्रथम पुरस्कार 31 हजार द्वितीय पुरस्कार 21 हजार, बालक वर्ग प्रथम पुरस्कार 31 हजार द्वितीय पुरस्कार 21 हजार, स्साकस्सी बालिका प्रथम पुरस्कार 31 हजार द्वितीय पुरस्कार 21 हजार, तैराकी और एथलेटिक्स में सब जूनियर, जूनियर व सिनियर बालक बालिका के चैंपियन खिलाड़ियों 5 हजार 1 सौ रुपए का नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा संचालन कोषाध्यक्ष रमन कुमार ने किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष कुन्ती देवी, महासचिव सत्यपाल राउत, खेल प्रभारी अमन कुमार जायसवाल व पिंकी कुमारी, सोशल मीडिया आईटी प्रभारी संदीप कुमार वर्मा, सक्रिय सदस्य विजय कुमार सिंह, अजीत कुमार सहित निर्णायक मंडली के सदस्य मौजूद थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.