GA4-314340326 मुस्लिम धर्म नहीं अपनाने के कारण गुरू गोविन्द सिंह के शहजादों को जिंदा चुनवाया: जैलेन्द्र कुमार

मुस्लिम धर्म नहीं अपनाने के कारण गुरू गोविन्द सिंह के शहजादों को जिंदा चुनवाया: जैलेन्द्र कुमार

वीर बाल दिवस मनाते

angara(ranchi)  नवागढ़ स्थित श्री श्री ज्ञान मंदिर में शुक्रवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा सिकिदिरी मंडल ने किया। इसमें गुरु गोविंद सिंह जी के दो बाल वीर पुत्रों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद किया गया। इनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार थे। संचालन सिकिदिरी मंडल मंत्री दिलीप मिर्धा ने किया। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि 2022 से प्रतिवर्ष 26 दिसंबर वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह के दोनों वीर पुत्रों जोरावर सिंह व फतेह सिंह ने धर्म के लिए अपना बलिदान दिया। मुगल शासनकाल में इस्लाम धर्म नही मानने वालों को यातना देकर मारा जाता था। इस्लाम धर्म नही अपनाये जाने के कारण दोनों मासूम भाईयों को मुगलों नें दीवार में जिंदा चुनवा दिया। हिन्दू धर्म नही जीवन पद्धति है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि हिन्दू समाज भीरू नही साहसी है। एक हजार वर्ष तक देश इस्लाम व ईसाई के अधीन रहा। इसके बावजूद हिन्दू धर्म लगातार सुरक्षित रहा। वही यूनान, मिश्र, लेबनान, ईरान की अपनी सभ्यता नष्ट हो गई। हमें एकजुट रहकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाये रखना है। इस अवसर पर भाजपा जिला एसटी मोरचा अध्यक्ष बुधराम बेदिया, सिकिदिरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहराय बेदिया, महामंत्री पंचम भोगता, प्रधानाचार्य बटेश्वर हजाम आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم