GA4-314340326 कांके के आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर

कांके के आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर

फोटो : प्रमाण पत्र के साथ झारखंड राज्य के आंदोलनकारी नेतागण। कांके, (रांची)। पृथक झारखंड राज्य के गठन के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले प्रखंड क्षेत्र के आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र दिए जाने को लेकर लोगों में काफी प्रसन्नता व्याप्त है। गृहकारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार द्वारा रांची जिला के लिए अधिसूचित झारखंड आंदोलनकारी प्रमाण पत्र का वितरण बुधवार को किया गया था। इसमें आजसू पार्टी के वरीय आंदोलनकारी नेता विरेंद्र नारायण तिवारी, हसन अंसारी, बसंत महतो, दीपक महतो, वनमाली मंडल, नईम अंसारी, नुरुल होदा, चिंतामणि महतो को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। बताते चलें अलग राज्य की लड़ाई में कांके प्रखंड क्षेत्र के लोगों की काफी सक्रिय भूमिका रही थी। इसमें झामुमो के वरीय नेता समनूर मंसूरी, मुश्ताक आलम, आजसू के प्रभाकर तिर्की, डॉक्टर देवशरण भगत, किशोर कुमार महतो, हनीफ अंसारी सहित बड़ी संख्या आंदोलनकारी शामिल थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने