GA4-314340326 बीएलए सम्मेलन में बोले के. राजू भाजपा एसआईआर के द्वारा वोटरों को रोक रही

बीएलए सम्मेलन में बोले के. राजू भाजपा एसआईआर के द्वारा वोटरों को रोक रही

बीएलए सम्मेलन में उपस्थित के राजू व अन्य
namkom(ranchi)  कांग्रेस पार्टी का खिजरी विस स्तरीय बीएलए सम्मेलन गुरूवार को नामकुम के लुपुंगटोली स्थित खिजरी विधायक राजेश कच्छप में संपन्न हुआ। सम्मेलन में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी भी शामिल हुए। विधायक राजेश कच्छप ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत भाषण में विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि खिजरी विधानसभा क्षेत्र के एक एक कार्यकर्ता बहुत मेहनत करते है। लोस चुनाव व विस चुनाव में खिजरी विस में कांग्रेस पार्टी को मिली बढ़त ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण ही संभव हो पाया।

कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी के. राजू सहित अन्य रहे उपस्थित

मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी के. राजू, विशिष्ट अतिथि सह प्रभारी सिरिबेला, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, कांके विधायक सुरेश बैठा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय थे। धन्यवाद ज्ञापन रांची जिलाध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने किया।  झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि गांवों की समस्या को ग्राम पंचायत के कमिटी के पदाधिकारियों को मिल कर करना है। प्रत्येक महीना बीएलए को ग्राम पंचायत की बैठक रखना होगा। बैठक में महिलाओं की समस्या, मनरेगा की समस्या को चर्चा करके आपके विधायक राजेश कच्छप से मिलकर समाधान करना होगा। झारखण्ड में भी भारतीय जनता पार्टी एसआईआर के द्वारा वोटर को रोकने का काम कर रही है। सभी बीएलए को प्रशिक्षण देंगे ताकि आपको कहीं कोई दिक्कत ना हो। सह प्रभारी सिरिबेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में 69 लाख लोगों को वोट का अधिकार खत्म किया। झारखण्ड में भी यही करने जा रहा है जो एसआईआर को लाया है। लोकतंत्र को खत्म करने लगा हुआ है। बूथ में वोटर का हक खत्म करने का कोशिश कर रहा है। इसके लिए आपको सचेत रहना होगा। इसी का लड़ाई हमारे नेता राहुल गांधी लड़ रहे है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि सभी बीएलए, प्रखण्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष 28 दिसंबर को अपने अपने घरों में कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाये। 14 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान जाने का आहवान किया।
स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी के लोग कांग्रेस पार्टी के कार्यालय को तोड़ फोड़ कर रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी के लोग लोकतंत्र को समाप्त करने लगे हुए है। सभी बीएलए को एक रहना होगा आपको ही बूथ संभालना होगा।  कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि कांग्रेस के कारण ही देश को मजबूत संविधान मिला है। आज भारतीय जनता पार्टी के लोग देश से लोकतंत्र को खत्म करने में लगा है। कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि सभी बीएलए को एकजुट होकर काम करना है। आपको अपने क्षेत्र में बड़ी ज़िम्मेदारी मिला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आज देश को भारतीय जनता पार्टी खोखला करने में लगा हुआ है। खिजरी विधानसभा में कार्यकर्ता अच्छा काम कर रहे है। लोकसभा चुनाव में खिजरी विधानसभा हमेशा से कांग्रेस पार्टी को बढ़त देते आयी है। जिलाध्यक्ष सोमनाथ मुण्डा ने कहा कि इस तरह का बीएलए सम्मेलन रांची जिला के सभी विस में कराया जाएगा। इसके माध्यम से पार्टी के नीति-सिद्धांत व केन्द्र सरकार की विफलताओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कांग्रेस समर्थकों का एसआईआर में नही छूटे इसका ध्यान रखना होगा। 

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, राजेश कच्छप की पत्नी विधायक रिया तिर्की, शिवदास गोस्वामी, अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष एतवा उरांव, रियाज अहमद, अशोक मिश्र, दुतिनाथ महतो, अली इमाम परवेज, माधो कच्छप, सतीश पंडा, विजय टोप्पो, तुलसी खरवार, एतवा उरांव, हरिमोहन महतो, श्रवण मुण्डा, राजेंद्र मुण्डा, दीपा उरांव, आशा कच्छप, मेरी तिर्की, अनीता देवी, सुरेश साहु, रसीद अंसारी, रिजवान अंसारी, शिबू साहू, धरमू नायक, सुकरा उरांव, सहावीर लोहरा, सिलास टूटी, कल्याण लिण्डा, रीता होरो, जफर इमाम, सफीउल्हा अंसारी, कमिश्नर मुण्डा, रमेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने