GA4-314340326 नवीन बने सिल्ली के थानेदार, राणा गए मांडर

नवीन बने सिल्ली के थानेदार, राणा गए मांडर

 रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल: छह पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, सुखदेवनगर को मिला नया थाना प्रभारी

रांची: जिला पुलिस प्रशासन में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला (Transfer) कर दिया गया है। वरीय अधिकारियों के आदेश पर इन सभी पदाधिकारियों को उनके नाम के सामने अंकित नए प्रतिष्ठान में योगदान देने और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

इस फेरबदल में सबसे प्रमुख बदलाव सुखदेवनगर थाना और डायल 112 के प्रभार में किया गया है।

किस थाना प्रभारी को कहां भेजा गया 



महत्वपूर्ण और चर्चित तबादले 

 * पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार को डायल 112 के प्रभारी पद से हटाकर सुखदेवनगर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

 * सुखदेवनगर थाने के वर्तमान थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार साहु को अब डायल 112 का प्रभार सौंपा गया है।

 * पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार को पुलिस मुख्यालय से लाकर कोतवाली ट्रैफिक थाना (चुटिया) का प्रभारी बनाया गया है।

 * पुलिस अवर निरीक्षक नवीन कुमार को भी पुलिस केन्द्र से सीधे सिल्ली थाना के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

 * सिल्ली थाने के वर्तमान प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार ठाकुर को अब झारखंड उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।

रांची जिला पुलिस के अनुसार, यह फेरबदल पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता को बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा के लिए किया गया है। सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का सख्त निर्देश दिया गया है।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने