GA4-314340326 झारखंड के डीजीपी ने दिया इस्तीफा

झारखंड के डीजीपी ने दिया इस्तीफा

रांची : झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने इस खबर को सच बताया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही नए डीजीपी की घोषणा कर सकती है।

​1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता का कार्यकाल विवादों से भरा रहा है। राज्य सरकार ने उन्हें सेवानिवृत्ति (30 अप्रैल 2025) के बाद भी इस पद पर बनाए रखने की कोशिश की थी, लेकिन केंद्र सरकार (केंद्रीय गृह मंत्रालय) ने इस नियुक्ति पर लगातार आपत्ति जताई थी और इसे नियम विरुद्ध करार दिया था।



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم