angara(ranchi)  उषा मार्टिन विवि अनगड़ा के नैतिकता केंद्र ने चलो बदलाव लाएं सत्र का आयोजन किया गया। इसमें "क्या मैं खुद को जानता/जानती हूं। "चलो बदलाव लाएं" शीर्षक से एक संवादात्मक सत्र आयोजित की गई।आयोजन का उद्देश्य छात्रों को आत्म-जागरूकता और आंतरिक विकास पर चिंतन करने के लिए प्रेरित करना था। लेट्स मेक अ डिफरेंस आंदोलन से जुड़े विरल मजूमदार और उनकी टीम ने सत्र का नेतृत्व किया। बताया गया कि व्यक्तियों को आत्म-चिंतन और सकारात्मक बदलाव के माध्यम से ही खुशी मिलती है और उन्हें अर्थ खोजने के लिए प्रोत्साहित करता है।  कुलपति प्रो मधुलिका कौशिक ने  कहा कि  वास्तविक परिवर्तन स्वयं के भीतर से शुरू होता है। प्रो कुलपति प्रो मिलिंद ने भी विचार साझा किया। संचालन डॉ अनुपमा वर्मा ने किया।
 
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.