GA4-314340326 विधायक अमित महतो ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया व सिल्ली की जनता को महापर्व की दीं शुभकामनाएं

विधायक अमित महतो ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया व सिल्ली की जनता को महापर्व की दीं शुभकामनाएं


छठ व्रतियों व उनके परिजनों के साथ विधायक अमित महतो।
सिल्ली (रांची): लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन रविवार देर शाम विधायक अमित महतो ने मुरी और सिल्ली के कई छठ व्रतियों के घर जाकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया।  साथ ही, व्रतियों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और आत्म-शुद्धि का संदेश देता है। विधायक के साथ सिल्ली थाना के प्रभारी दिनेश ठाकुर भी मौजूद थे। 



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم