GA4-314340326 गिरिडीह में गांधी आगमन शताब्दी समारोह: 300 छात्र और 200 पदयात्री सम्मानित

गिरिडीह में गांधी आगमन शताब्दी समारोह: 300 छात्र और 200 पदयात्री सम्मानित

प्रतियोगिता में भाग वाले लोग व राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू।।
Giridih: झारखंड के गिरिडीह में महात्मा गांधी के आगमन की शताब्दी समारोह दो दिनों तक धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले 300 से अधिक छात्र-छात्राओं और पैदल यात्रा में शामिल हुए लगभग 200 पदयात्रियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

​प्रतियोगिताओं का आयोजन

​गांधी विचार और दर्शन को बढ़ावा देने के लिए 5 अक्टूबर 2025 को सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेन्स में स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें भाषण, लेख, चित्रकला, कोलाज, कविता पाठ, और रंगोली प्रतियोगिताएं सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में शामिल थीं। 25 से अधिक विद्यालयों के 300 से ज्यादा विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

​ऐतिहासिक पदयात्रा और संगोष्ठी

​महात्मा गांधी 6 और 7 अक्टूबर 1925 को खरगडीहा और गिरिडीह में दो दिन प्रवास पर थे। उनकी 42 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक यात्रा की शताब्दी के अवसर पर, 150 से अधिक पदयात्रियों ने भागीदारी की। यात्रा के अनुभवों और अभिलेखों पर आधारित एक पुस्तिका, 'गिरिडीह में गांधी', का लोकार्पण नगर भवन में हुआ।

​पदयात्रा के दौरान चितरडीह में गांधी विचार पर एक रात्रि संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इसमें झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार, कवि नीलोत्पल मृणाल, और गांधी दर्शन के शोधार्थी आयुष चतुर्वेदी ने गांधी जी के मूल्यों पर प्रकाश डाला। उपायुक्त ने ग्राम स्वराज की अवधारणा में लोक भागीदारी बढ़ाने पर ज़ोर दिया।

आयोजन समिति ने इस शताब्दी समारोह में शामिल सभी नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों, और मीडिया का आभार व्यक्त किया।




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने