GA4-314340326 आदिवासी समाज को भाजपा संगठन से जोड़ने का आहवान

आदिवासी समाज को भाजपा संगठन से जोड़ने का आहवान

भाजपा अजजा मोरचा की बैठक
angara(ranchi)  भाजपा अनुसूचित जनजाति मोरचा रांची जिला ग्रामीण का रविवार को गोंदलीपोखर में परिचयात्मक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया ने किया। बैठक में अनुसूचित जनजाति समाज को पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का आहवान किया गया। आदिवासी समाज की आवाज को मुखरता से उठाने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि मांडर के पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, विशिष्ट अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा रांची जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, गीता बालमुचू, रितेश उरांव थे। संचालन विक्की लोहरा ने किया। गंगोत्री कुजूर ने कहा कि आदिवासी समाज को राजनीतिक रूप से सजग होना होगा। झामुमो सरकार आदिवासी विरोधी पार्टी है। आरती कुजूर ने कहा कि भाजपा ही आदिवासी समाज के हितों की बात करती है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि अजजा मोरचा के कार्यकर्ताओं की भाजपा संगठन मजबूती में अहम योगदान है। इस अवसर पर संगठन प्रभारी भोगेन सोरेन, नकुल तिर्की, प्रदीप महली, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, थानू मुंडा, सुनील उरांव, सोमा उरांव, गौरीशंकर मुंडा, पंचम भोगता, अंजली लकड़ा, शान्ति मुंडा, अजय सिंह बड़ाइक, धनेश्वर बेदिया, बुधराम बेदिया, मनमोहन भोगता, सुनील महतो आदि उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने