 |
ट्रांसफार्मर का उदघाटन करते |
angara(ranchi) जोन्हा में 25 केवीए के नया ट्रांसफार्मर का बुधवार को उदघाटन किया गया। इसका उदघाटन झामुमो अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष रिझुवा मुंडा ने किया। सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो के अनुशंसा पर नया ट्रांसफार्मर लगा। लोड शेडिंग के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही थी। रिझुवा मुंडा ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। लोड शेडिंग की समस्या का समाधान हो गया। इस अवसर पर सीताराम पातर, विकास साहू, बबुआ मानकी, बेला देवी, सूरज मुंडा, रंजन मुंडा, पांडु मुंडा, सावन बेदिया आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.