देवघर : झारखंड के देवघर (Deoghar) से तीर्थाटन पर निकले 75 पुरुष और महिलाओं के एक विशाल जत्थे ने पवित्र बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) पहुंचकर सात दिवसीय भागवत कथा (Bhagwat Katha) का आयोजन किया है। यह महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन दीपावली के शुभ अवसर पर बद्री विशाल में बेरीवाला अतिथि भवन में 'बैद्यनाथधाम मातृ मंडली' के बैनर तले किया जा रहा है।भागवत कथा का वाचन करते तीर्थयात्री।
पं. भोला मिश्र ने पहले दिन वेद व्यास और भगवान गणेश के संवाद का भावपूर्ण वर्णन किया
इस कथा का वाचन देवघर के जाने-माने पंडित भोला मिश्र (Pandit Bhola Mishra) कर रहे हैं। कथा के पहले दिन उन्होंने वेद व्यास और भगवान गणेश के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। तीर्थयात्रियों की यह टोली 7 नवंबर को संयोजक मनोज मिश्र के नेतृत्व में देवघर से निकली थी। यात्रा के दौरान इस दल ने हरिद्वार, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे प्रमुख धामों के दर्शन करते हुए बद्रीनाथ धाम की यात्रा पूरी की है।
दिलीप मिश्र यजमान व विकास बने हैं पुरोहित
भागवत कथा के इस पवित्र अनुष्ठान में दिलीप मिश्र अपनी पत्नी के साथ यजमान के रूप में बैठे हैं, जबकि विकास शांडिल्य पुरोहित की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। वहीं, कुमुद ठाकुर द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ भागवत सहस्त्रनाम का जाप किया जा रहा है। टोली में शामिल प्रमुख श्रद्धालुओं में शिव शंकर खवाड़े, विजय झा, सुरेश मणि द्वारि, साधना कुंजिलवार, भारती पंडित, रंजना श्रृंगारी, पूनम ठाकुर, भगवती देवी, संध्या देवी, गुड़िया द्वारी और संतोष मिश्रा सहित देवघर के अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.