GA4-314340326 बरवाटोली स्थित प्राचीन देवी मड़ई का श्रमदान से हुआ छत्त ढलाई

बरवाटोली स्थित प्राचीन देवी मड़ई का श्रमदान से हुआ छत्त ढलाई

angara(ranchi)  नवागढ़ के बरवाटोली स्थित प्राचीन देवी मड़ई का श्रमदान कर छत की ढलाई की गई। जन सहयोग से देवी मड़ई का जिर्णोद्धार किया जा रहा है। देवी मड़ई काफी जर्जर अवस्था में था। लेकिन साहसी युवाओं ने आगे आकर इसका जिर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया। छत्त ढलाई का शुभारंभ स्वामी निश्चितानंद व मानकी कामाख्या नारायण शाही ने किया। इन्होंने मसाला का पहला कड़ाही छत्त पर डाला। मुखिया भुवनेश्वर बेदिया ने बताया कि जनसहयोग से प्राचीन देवी मड़ई का जिर्णोद्धार में गांव के लोगों के अलावा आसपास के लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे है। यहां पर एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर,  पंसस फाल्गुनी शाही, सोसो ग्राम प्रधान राजेन्द्र शाही मुंडा, ग्राम प्रधान बरवाटोली महावीर बेदिया, संतोष बेदिया, नरेन्द्र नाथ बेदिया, लखीराम बेदिया, हरिलाल बेदिया, लालसाय बेदिया, जगदीश भोगता, विकास बेदिया, शिवानन्द बेदिया, बिन्देश बेदिया, अरविन्द बेदिया, कृष्णा बेदिया, चैती देवी, सुलेखा देवी, करुणा देवी, पूर्णिमा देवी, शंकर बेदिया, सविता देवी, सावित्री देवी, विनिता देवी, सरिता देवी, बिजेंद्र बेदिया, गीता देवी, भोंदा बेदिया आदि ने श्रमदान किया।




 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم