GA4-314340326 अनगड़ा प्रखंड के पूजा पंडालों के पट खुले, उमड़ी भीड़

अनगड़ा प्रखंड के पूजा पंडालों के पट खुले, उमड़ी भीड़

गेतलसूद पूजा पंडाल का उदघाटन करते विधायक राजेश कच्छप

गोंदलीपोखर पंडाल का उदघाटन करते आदित्य साहू व सुदेश महतो
angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के सभी दुर्गा पूजा पंडालों के पट सोमवार को खुल गया। काफी संख्या में श्रद्धालु पंडाल देखने पहुंच रहे है। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने गेतलसूद व अनगड़ा के दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन किया। राज्यसभा सदस्य आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने गोंदलीपोखर दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन किया। साथ में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जैलेन्द्र कुमार, अमरनाथ चौधरी, कमलेश राम, जिपस अनुराधा मुंडा थे। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य आदित्य प्रसाद साहू व पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने हेसल मिलन चौक दुर्गा पूजा पंडाल व सिमलिया पूजा पंडाल का उदघाटन किया। भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने नवागढ़ के सोसो, हाहे स्थित प्राचीन दुर्गाबाड़ी पंडाल, सालहन प्राचीन दुर्गा मंदिर, ढेलुवाखूंटा सिकिदिरी दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन किया। साथ में पारसनाथ भोगता शामिल थे। जोन्हा दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन समाजसेवी गोविन्द साहू ने किया। विद्युत परियोजना सिकिदिरी दुर्गा पूजा पंडाल का वरीय प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने उदघाटन किया। इस मौके पर गोंदलीपोखर, गेतलसूद, मिलन चौक व अनगड़ा में डा. अमर कुमार चौधरी, ज्योतिष महतो, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, नीलकंठ चौधरी, सोनू केसरी, अजय महतो, सुरेन्द्र महतो, आतिश कुमार महतो, रौशनलाल मुंडा, नसीबलाल महतो, अजय साहू, शिवदास गोस्वामी, शंकर बैठा, गोर्वधन महतो, मार्शल महतो, सूरजनारायण महतो, अजय राज, संतोष कुमार साहू आदि उपस्थित थे। 

कैमरे की नजर से: 
मिलन चौक पंडाल का उदघाटन करते आदित्य साहू, रामटहल चौधरी

मिलन चौक पूजा पंडाल

गोंदलीपोखर पूजा पंडाल

अनगड़ा पूजा पंडाल

गेतलसूद पूजा पंडाल

ढेलुवाखूंटा पंडाल का उदघाटन करते जैलेन्द्र कुमार

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने