angara(ranchi) 20वां चैंपियंस ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट की रविवार को अनगड़ा स्टेडियम लुपुंग में बैठक हुई। आयोजन समिति राजेन्द्र यूनाइटेड की बैठक राजेन्द्र शाही मुंडा की अध्यक्षता में हुई। इसमें कमिटि का पुर्नगठन किया गया। मुख्य संरक्षक वरिष्ट आईएएस अधिकारी केके सोन बने। केके सोन 17वीं बार लगातार मुख्य संरक्षक बने। अध्यक्ष राजेन्द्र शाही मुंडा, मुख्य महाप्रबंधक(सीएमडी) सागर साहू, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी(सीइओ) जैलेन्द्र कुमार, सचिव अनिल कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष आर्या तांबवर(रामसाय मुंडा), कार्यकारी अध्यक्ष पारसनाथ भोगता, कार्यालय प्रभारी रंजीत महतो, सह कार्यालय प्रभारी प्रदीप पाहन, मुख्य प्रवक्ता शिवदास गोस्वामी, प्रवक्ता मजबूल खान, शिवशंकर केसरी, संरक्षक राज्य सभा सदस्य डा. प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा, जिपस अनुराधा मुंडा, नवनीत सिंह, कुलदीप सिंह, प्रणय वर्मा, विवेक गुप्ता, मोहसीन खान, सलाहकार समिति रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, रामपोदो महतो, वीरेन्द्र सिंह भोगता, राजेन्द्र मुंडा, रौशनलाल मुंडा, डा. रिझू नायक, कृष्णा भगत, लक्ष्मण भगत, अगमलाल महतो, जगेश्वर महतो, पंकज महतो, एकरामुल हक अंसारी, अजय महतो, उपाध्यक्ष दीपक महतो, आतिश महतो, राजेश लोहरा, दुर्गा प्रमाणिक, शिवलाल पाहन, संजय नायक, साकिर अंसारी, राजू प्रमाणिक, संयुक्त सचिव बिपिन मुंडा, अजय सिंह भोगता, सौरव कुमार, अजय राज, छोटेलाल महतो, आशाराम महतो, बिगेश्वर महतो, अंसार अंसारी, अजय देवघरिया, जलेश महतो को बनाया गया।
2 नंवबर से 10 नवंबर तक होगा टुर्नामेंट
टुर्नामेंट का आयोजन अनगड़ा स्टेडियम लुपुंग में 2 नवंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा। फाइनल समारोह के मुख्य अतिथि केके सोन है। विजेता टीम को पांच लाख रूपया, उपविजेता टीम को तीन लाख रूपया, दोनों सेमीफाइनल टीमों को 75-75 हजार रूपया दिया जाएगा। पंजीयन शुल्क 40 हजार रूपया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। विशेष जानकारी मोबाइल नंबर 9431326982, 9534114888 पर लिया जा सकता है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.