GA4-314340326 कुरमी समाज का रेल टेका v/s आदिवासी संगठनों का डहर छेका

कुरमी समाज का रेल टेका v/s आदिवासी संगठनों का डहर छेका

 

आदिवासी संगठनों की सीताडीह में बैठक
angara(ranchi) कुरमी समाज के रेल टेका कार्यक्रम के विरोध में अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा प्रक्षेत्र के विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोग शनिवार को डहर छेका करेंगे। इसके तहत रांची-मुरी मार्ग में अपराहन एक बजे से शाम चार बजे तक पदयात्रा किया जाएगा। उक्त निर्णय शुक्रवार को सीताडीह में विभिन्न आदिवासी संगठनों की हुई बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता ग्रामप्रधान अमित सिंह मुंडा उर्फ गडाम ने की। निर्णय हुआ कि शनिवार को जोन्हा प्रक्षेत्र के आदिवासी समाज के लोग अपराहन एक बजे से शाम चार बजे तक अमरूद बगान बिरसा मोड़ से जोन्हा बाजार टांढ काशीडीह तक पदयात्रा सह विरोध मार्च होगा। इसमें एक हजार से अधिक की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे। गडाम ने बताया कि कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। कहा कि कुरमी जाति को जनजाति की सूची में शामिल करने के किसी भी प्रस्ताव या कवायद का आदिवासी समाज पूरी तरह से विरोध करेगा। कुरमी समाज आदिवासियों के जमीन, आरक्षण, नौकरी व राजनैतिक अधिकार पर कब्जा करने के लिए आदिवासी बनना चाहते है। हर हाल में इसका विरोध होगा। इसी विरोध को लेकर विरोध मार्च किया जा रहा है। अभी तक आदिवासी समाज ने कुरमी समाज को हमेशा से राजनैतिक अधिकार में मदद किया है। लेकिन आदिवासी बनाने का पुरजोर विरोध होगा। बैठक में आसपास के गांव से काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सीताराम पातर, गणेश बेदिया, भगत सिंह भोगता, राजू उरांव, सुभाष बेदिया, सुभाष पातर, सुकरा उरांव, योगेन पातर, विशू उरांव, दिनेश महली, गुडडू बेदिया, दिवाकर बेदिया, विषम सिंह मानकी, संजय मुंडा, मोचीराम मुंडा, सुकरमनी देवी, एतवारी देवी, अनिता देवी, फूलासो देवी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم