GA4-314340326 Big Breaking : गेतलसूद की शराब दुकान में गोल्डेन यादव गिरोह ने की अंधाधुन फायरिंग, सेल्समैन सहित तीन बाल-बाल बचे

Big Breaking : गेतलसूद की शराब दुकान में गोल्डेन यादव गिरोह ने की अंधाधुन फायरिंग, सेल्समैन सहित तीन बाल-बाल बचे

दुकान के बाहर तैनात पुलिस व लगी भीड़।

अनगड़ा : क्षेत्र के गेतलसूद स्थित कंपोजिट शराब दुकान में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। कुख्यात गोल्डेन यादव गिरोह के गुर्गों ने दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में सेल्समैन राजू कुमार साहू, भोला राम चंद्रवंशी और बिनोद चौधरी बाल-बाल बच गए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने फोन कर इसकी जिम्मेदारी भी ली। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 पैसे मांगे तो भड़के अपराधी, चलाने लगे गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बाइक पर सवार होकर गोल्डेन यादव, देव सिंह मुंडा उर्फ देवा और उनका एक अन्य साथी शराब दुकान पहुंचे थे। तीनों ने एक फुल बोतल शराब की मांग की। जब सेल्समैन भोला राम ने शराब के पैसे मांगे, तो तीनों अपराधी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते अपराधियों ने काउंटर के अंदर निशाना साधकर तीन राउंड फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए राजू, भोला और बिनोद तुरंत दुकान से बाहर भाग निकले।

 गोल्डन यादव (लाल जैकेट में)  व देव सिंह मुंडा।

हवाई फायरिंग करते हुए बीसा रोड की ओर भागे

दुकान के अंदर फायरिंग करने के बाद अपराधी बाहर निकले और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए बीसा रोड की तरफ फरार हो गए। इस गोलीबारी में दुकान के अंदर रखी करीब चार हजार रुपए मूल्य की शराब की बोतलें फूटकर बर्बाद हो गईं। बताया जा रहा है कि तीनों बदमाशों के पास पिस्टल थी, 9 एमएम पिस्टल से की फायरिंग।

 पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

घटना की जानकारी मिलते ही अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार और सिकिदिरी थाना प्रभारी सचिन मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस की ओर से कहा गया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। गोल्डेन यादव और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। 




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم