angara(ranchi) बिनोद बिहारी महतो की जयंती के मौके पर लोगों ने मंगलवार को सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाने का आहवान किया। गांव को स्वच्छ व सुंदर रखने का संकल्प् लिया गया। जयंती रांची-मुरी मार्ग के चतरा मोड़ में मनाया गया। बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। आयोजन समिति के द्वारा आसपास के एक दर्जन महिला समूहों के बीच स्वच्छता अभियान को लेकर झाड़ू, केन, परात का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि हमें झारखंड अलग राज्य बिनोद बिहारी महतो के समर्पण, त्याग व आंदोलन के कारण संभव हुआ। हमें पढ़ो और लड़ों के लिए तैयार रहना होगा। संचालन प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष संतोष महतो ने किया। इस अवसर पर रणधीर चौधरी, सुरेन्द्र महतो, भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, नरेश साहू, रामनाथ महतो, सुकुल महतो, नंदलाल महतो, अमर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.