GA4-314340326 मायके से रहस्यमय तरीके से गायब हुई नवविवाहिता, पुलिस ने कहा मामला प्रेम-प्रसंग का

मायके से रहस्यमय तरीके से गायब हुई नवविवाहिता, पुलिस ने कहा मामला प्रेम-प्रसंग का

सुचित्रा कुमारी
angara(ranchi)  करमा पर्व में अपने मायके आई काशीडीह की नवविवाहिता सुचित्रा कुमारी(19) पिता स्व. लखिया पातर 4 सितंबर की शाम से अपने घर से रहस्यमय ढंग से गायब है। सुचित्रा का विवाह सात माह पूर्व अड़की थाना के वीरडीह गांव के एक युवक के साथ हुआ था। करमा पर्व में वह अपने पति के साथ मायके आई थी। करमा के बाद सुचित्रा का तबियत खराब हुआ। जिससे पति अकेले अपने घर चला गया। इधर पति के घर जाने के बाद सुचित्रा गायब हो गई। रविवार को इस मामले को लेकर सुचित्रा के परिजनों ने अनगड़ा थाना में लापता होने का सनहा दर्ज कराया है। इसपर अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने