 |
राशन की जगह तौला जा रहा बटखारा |
angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के जनवितरण प्रणाली के दुकानों में कई गड़बड़ी बरती जा रही है। इसका खुलासा शनिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के अनगड़ा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि अजय करमाली ने कई दुकानों के औचक निरीक्षण में पाया। अजय करमाली ने गुलाब स्वयं सहायता समूह रामदगा, बालसाय मुंडा बड़की गोड़ांग व नेवालाल महतो की दुकान सिरका का औचक निरीक्षण किया। साथ में विप्ता बेदिया व राज पांडेय थे। अजय करमाली ने पाया कि उक्त् दुकानों में राशन देने से पहले बटखारा से लाभुकों को मापतौल किया जाता है। इसके बाद कुछ दूर पर गोदाम में राशन दिया जाता है। अधिकांश जगहों पर 3-4 किग्रा राशन का वजन कम रहता है। बाद में शिकायत मिलने पर बीएसओ अरविंद कुमार रामदगा पहुंचे। उनके सामने भी यही माप पाया गया। इन्होंने का कि मामले की जांच की जाएगी। नेवालाल महतो के दुकान में मशीन ही नही खुला, जिस कारण राशन की आपूर्ति नही हो सकी।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.