angara(ranchi) रांची सांसद सह केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिले। संजय सेठ ने मंत्री सीआर पाटिल को सिल्ली प्रखंड के राढू बहुउद्देशीय जलाशय योजना, जो 1980 में अस्तित्व में आई थी, इसके वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। कहा कि राज्य सरकार (झारखंड) की उदासीनता के कारण यह परियोजना वर्षों से लंबित पड़ी है। इससे संबंधित मांगपत्र सौंपा। ज्ञात हो कि स्वर्णरेखा नदी की सहायक राढू नदी पर आधारित यह परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। इस परियोजना में बांध का निर्माण, पाइपलाइन सिंचाई प्रणाली, पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था, जल विद्युत उत्पादन, पेयजल आपूर्ति एवं औद्योगिक उपयोग हेतु जल की व्यवस्था किया जाना है। परियोजना का महत्वपूर्ण और सकारात्मक पक्ष यह है कि इससे कोई विस्थापन नहीं होगा। इसके साथ ही इस योजना के संचालित होने से सिल्ली एवं राहे प्रखंड के सैकड़ो गांव को दीर्घकालिक लाभ भी प्राप्त होगा। वर्तमान समय में इस योजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत एआईबीपी घटक के अंतर्गत शामिल किया गया है, जिसमें 60 फीसदी खर्च केन्द्र सरकार करती है। मंत्री संजय सेठ ने जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से राज्य स्तर पर लंबित अन्य सिंचाई मामलों को त्वरित निष्पादित करने की मांग की। इस महत्वाकांक्षी योजना के निर्माण के लिए भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज ने केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का आभार व्यक्त किया है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.