GA4-314340326 जीएसटी बिल में सुधार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

जीएसटी बिल में सुधार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

एक दूसरे को मिठाई खिलाते अध्यक्ष व उपाध्यक्ष
angara(ranchi)  जीएसटी बिल में सुधार को लेकर रविवार को गोंदलीपोखर में भाजपा रांची जिला ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मिठाइयां बांटी और पटाखा फोडकर जश्न मनाया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज कर रहे थे। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी बिल में सुधार से होनेवाले लाभों की जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष विनय महतो ने कहा कि जीएसटी बदलाव से आम जनता को बड़ी राहत मिली है। महंगाई पर नियंत्रण लगेगा। उपभोग की प्रवृति बढ़ेगी। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नवरात्र पर देश को यह अनुपम तोहफा प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। आवश्यक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों, स्वास्थ बीमा सेवाओं को जीएसटी मुक्त किया गया। 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के टैक्स स्लैब को समाप्त कर अब दो स्लैब 5 और 18 प्रतिशत रखा गया है। दैनिक उपभोग की वस्तुओं को कर रहित कर दिया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, प्रभुदयाल बड़ाईक, प्रीतम साहू, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रितेश उरांव, माधुरी देवी, नरेश साहू, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, रामनाथ महतो, संजय नायक, अनिरुद्ध पांडे, विवेक मिश्रा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم