GA4-314340326 बीडीओ ने लगाया झाड़ू, बोले स्वच्छता को आदत बनाए

बीडीओ ने लगाया झाड़ू, बोले स्वच्छता को आदत बनाए

 

सफाई करते बीडीओ
angara(ranchi) हुंडरू फाॅल में शनिवार को स्वच्छता ही सेवा स्वच्छोत्सव अभियान चलाया। इस अभियान को सफल बनाने को लेकर स्वयं अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय भी झाड़ू लेकर हुंडरू फाॅल की साफ-सफाई करने पहुंचे। फाॅल परिसर में फैली गंदगी व कूड़ा की साफ-सफाई कर उसे डस्टबीन में डाला। इस अभियान का नेतृत्व कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया ने किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल सोय ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना एवं सफाई को जन आंदोलन बनाना। इस अभियान का मतलब केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों के जीवनशैली के रूप में आदत डालना है। सहदेव बेदिया ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर पर्यटन स्थल हुंडरू फाॅल में जागरूकता अभियान चला। सामूहिक संकल्प लिया गया कि अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखेंगे और अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। हुंडरू फाॅल को स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, जगदीश भोगता, राजकिशोर प्रसाद, बालेश्वर बेदिया, ग्रामप्रधान जयदेव बेदिया, शुभम बेदिया, बबीता देवी, गंभीर सिंह मुंडा, प्रदीप सिंह मुंडा, मंगलू सिंह मुंडा, शफीक अंसारी, कृष्णा महली, अताउल अंसारी, नईम अंसारी, रामकिशोर बेदिया, जलसहिया कल्पना देवी, घासनी देवी, गीता देवी, सुनिता देवी, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, परनू उरांव, महावीर भोगता, हरिचरण बेदिया, विष्णु बेदिया, बुधराम बेदिया आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने