 |
उषा मार्टिन विवि में गुरूजी को श्रद्धांजलि देते |
angara(ranchi) उषा मार्टिन विवि अनगड़ा में सोमवार को भारतीय राजनीति के महानायक एवं आदिवासी समुदायों के अधिकारों के लिए संघर्षरत योद्धा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका निधन झारखंड और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दिशोम गुरु को कुलपति, कुलपरोक्षक, कुलसचिव, शैक्षणिक डीन, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्रों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी स्मृति में एक मिनट का मौन धारण किया गया। उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए विवि मंगलवार को बंद रहेगा। कुलपति मधुलिका कौशिक ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार थे, उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को समर्पित किया। उनके सिद्धांत, नेतृत्व और अडिग प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। इस मौके पर प्रो वीसी प्रो. मिलिन्द, रजिस्ट्रार डा. अनिल कुमार मिश्रा, डिप्टी रजिस्ट्रार डा. लीना श्रीवास्तव, डीन एकेडमिक बीएन सिन्हा, सीओई डा. विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.