फोटो : कांके में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्तागण। KANKE NEWS, (RANCHI) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा कांके मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कांके मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण के नेतृत्व में यह यात्रा प्रखंड मुख्यालय से ब्लॉक चौक तक निकाली गई। इसमें दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। इसमें ठानो मुंडा, अर्जुन राम, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, जिप सदस्य किरण देवी, सुषमा देवी, सुकेश नारायण तिवारी, संगीता प्रजापति, दीपक महतो सहित अन्य शामिल थे।
कांके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा
Kanke
0
Tags
Kanke News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.