फोटो: स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी को आयोजन स्थल के संबंध में जानकारी देते निदेशक डॉ अमूल रंजन सिंह। KANKE NEWS,(RANCHI)। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने गुरुवार को रांची तंत्रिका मनोचिकित्सा शिक्षा एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (रिनपास) के शताब्दी समारोह आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। वे प्रस्तावित आयोजन स्थल पर रिनपास के प्रभारी निदेशक डॉक्टर अमूल रंजन सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर अमूल रंजन सिंह एवं संबंधित अधिकारियों को आयोजन की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि रिनपास राज्य का गौरवशाली संस्थान है। इसका मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इसको और आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार काफी प्रयत्नशील हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विशेष ध्यान स्वास्थ्य क्षेत्र की सुविधाओं के विकास के लिए है। बताया कि चार से छह सितंबर तक संस्थान का शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इसमें सम्मिलित होंगे। कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने भी रिनपास को राज्य का गौरव बताते हुए इसके आयोजन में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की तत्परता की सराहना की। अनुभवी डॉ अमूल रंजन सिंह को इस भव्य समारोह के आयोजन के लिए ही निदेशक का दायित्व स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिया गया है। डॉक्टर अमूल रंजन सिंह ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शताब्दी समारोह के ऐतिहासिक भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। तीन दिनों तक होने वाले कार्यक्रम में देश विदेश से मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसका दूरगामी प्रभाव संस्थान की उन्नति एवं भावी रूपरेखा तैयार करने पर पड़ेगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने रिनपास के शताब्दी समारोह आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा
Kanke
0
Tags
Kanke News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.