angara(ranchi) भाजपा सिकिदिरी मंडल के द्वारा मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया। इसका नेतृत्व सिकिदिरी मंडल प्रभारी जैलेन्द्र कुमार कर रहे थे। तिरंगा यात्रा नवागढ़ से शुरू हुआ जो ओबर, बदरी, कुच्चू, हुंडरू, बुटगोड़ा, खाभवन, मैनीछापर आदि गांव में निकाला गया। कार्यकर्ता देशभक्ति को लेकर लगातार नारा लगा रहे थे। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा हमेशा हमें अपने पूर्वजों के शौर्य व बलिदान को याद दिलाता है। एक हजार साल की गुलामी के बाद देश को आजादी मिली। हर नागरिक को राष्ट्रवादी होना होगा। इस अवसर पर सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहरैया बेदिया, कार्यक्रम प्रभारी प्रो. सत्यदेव मुंडा, एसटी मोरचा रांची जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, मंडल महामंत्री पंचम भोगता, शिबू बेदिया, दिलीप मिर्धा आदि शामिल हुए।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.