 |
सदर परवेज खान |
angara(ranchi) महेशपुर निवासी परवेज खान को अंजुमन इसलाहे-मुआसरा कमिटि का अनगड़ा प्रखंड सदर चुना गया। जबकी मासू के साकिर अंसारी को सेक्रेटरी व चिलदाग के जमील अख्तर को खजांची चुना गया। कमिटि के सदस्यों की बैठक बुधवार को जामे मस्जिद चिलदाग में हुआ। अध्यक्षता हासिम अंसारी ने की। कमिटि के चुने गए अन्य सदस्यों में ज्वाइंट सेक्रेटरी एजाज अंसारी, नायब सदर युनूस अंसारी, अब्बास अंसारी, सिकंदर अंसारी, इमरान अंसारी, रज्जाक अंसारी, आलम अंसारी, शफीक अंसारी, सरफराज अंसारी, फारूक खान व मीडिया प्रभारी मिन्हाज आलम को बनाया गया। परवेज खान ने कहा कि अकलियत समाज ने मुझपर जो विश्वास जताया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। शिक्षा के विकास पर मिलकर काम करेंगे। इसके अलावा मुख्य संरक्षक मो. मुस्तफा अंसारी व संरक्षक मौलाना अबुल कलाम, मौलाना असजद मदनी, अनवर खान, सरूफ खान, शमशाद अंसारी, सिददिक अंसारी बनाए गए।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.