 |
राजू प्रमाणिक |
angara(ranchi) दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर अनगड़ा प्रखंड में शोक की लहर फैल गई। जगह जगह पर शोक सभा का आयोजन कर गुरुजी को श्रद्धांजलि दी गई। झामुमो के युवा नेता सालहन निवासी राजू प्रमाणिक ने गुरूजी के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। गुरूजी की कमी कभी पूरा नही की जा सकती। इनकी विचारधारा और झारखंड आंदोलन में इनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। राजू प्रमाणिक ने कहा कि गुरूजी के सोच, बलिदान, संघर्ष के कारण ही झारखंड का निर्माण हुआ। महाजनी प्रथा के साथ साथ इन्होंने आदिवासी, शोषित व वंचित समाज के लोगों को राजनीतिक रूप से जागरूक किया। इनके हक व अधिकार की लड़ाई लड़ी। शिक्षा के प्रसार के लिए पूरे झारखंड में आंदोलन चलाया। हमें भविष्य का झारखंड दिशोम गुरू के सपनों व आदर्शो के अनुसार बनाना होगा। हमें राजनीतिक रूप से जागरूक होना होगा। सीएम हेमंत सोरेन गुरुजी का उतराधिकारी बनकर राज्य की सेवा कर रहे है। इन्हें मजबूत करना है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.