![]() |
नहर की मरम्मत करते करते ह |
Silli (Ranchi): रांची जिले के सिल्ली प्रखंड के किता गांव स्थित किता नहर से निकले नहर का मरम्मत कार्य कई गांवों के ग्रामीणों ने मिलकर बुधवार को श्रमदान से किया। ग्रामीण इस नहर की मरम्मत के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके थे, लेकिन आज तक किसी इस पर संज्ञान नहीं लिया। अंत में थक हार कर ग्रामीणों ने स्वयं पहल कर नहर की मरम्मत कराने का निर्णय लिया। इसके बाद आपस में चंदा करके राशि जुटाई और बुधवार सुबह से ही नहर की मरम्मत में जुट गए। लोगों ने शाम तक मरम्मत का काम पूरा भी कर लिया। ज्ञात हो कि करीब आठ किलोमीटर लंबे इस नहर से सिल्ली प्रखंड के किता, लोटा, बांधडीह, केंदुआडीह, बड़कीटांड़, सुरगुंजाडीह, खेदाडीह, धादकीडीह आदि गांवों के करीब एक हजार एकड़ जमीन पर पटवन की जाती है। लेकिन, काफी समय से नहर कई स्थानों पर टूट गया था। अभी भी नहर का अधिकतर हिस्सा मिट्टी, घास, शैवाल और झाड़ियों से भरा हुआ है।
स्थानीय जनप्रतिनिधि की लापरवाही...
किसानों ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण हम किसानों को नहर का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे नाराज होकर किसान एकजुट हुए और श्रमदान से जरूरत के मुताबिक जगह-जगह नहर की मरम्मत कर ली। अब नहर के चालू हो जाने से क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ खेतों तक पानी पहुंचेगा। इससे लोग फसल उपज कर खुशहाल बन सकेंगे। मौके पर कार्तिकचंद्र महतो रवींद्रनाथ मुंडा दशरथ महतो, रामपदो महतो, भृगु महतो, आशाराम महतो, उपेंद्र महतो, दिलीप महतो, मनोज महतो, धुंधा महतो, खेदुराम महतो विनोद महतो, रबी महतो आदि किसान मौजूद थे।
Farmers repaired Kita canal by donating their labour
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.