निगम परिसर में हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई
 |
तिरंगा यात्रा में शामिल निगम कर्मी। |
Deoghar : हर घर तिरंगा– हर घर स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को देवघर नगर निगम परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर निगम द्वारा 12 स्वयं सहायता समूहों को उनके द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी निगम में लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप नगर आयुक्त सागरी बराल एवं सहायक नगर आयुक्त ने किया। हस्तनिर्मित वस्तुओं की गुणवत्ता, रचनात्मकता और उपयोगिता के आधार पर तीन स्वयं सहायता समूहों का चयन किया गया, जिसमें तमन्ना स्वयं सहायता समूह वार्ड संख्या-5 को प्रथम स्थान, रामेश्वरम स्वयं सहायता समूह वार्ड संख्या-25 को द्वितीय स्थान, ममता स्वयं सहायता समूह वार्ड संख्या-36 को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही अमृत स्वयं सहायता समूह वार्ड नंबर-9 को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के उपरांत नगर निगम के सभी अधिकारी-कर्मी एवं स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाओं निगम कार्यालय से तिरंगा रैली निकाली, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुनः नगर निगम परिसर में आकर समाप्त हो गई। इस मौके पर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही स्वच्छता के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने महिला समूहों के प्रयासों की सराहना की गई और उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।
Corporation employees took out a tricolor march, Bharat Mata ki Jai was raised
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.