GA4-314340326 भाजपा महिला मोर्चा ने किया सावन महोत्सव का आयोजन

भाजपा महिला मोर्चा ने किया सावन महोत्सव का आयोजन

कार्यक्रम में शामिल भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य।
Deoghar  : भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूपा केसरी के नेतृत्व में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशाखा सिंह, रीता चौरसिया, विजया सिंह, ममता किरण और कंचन मूर्ति मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की महिलाएं सहित गोड्डा से भाजपा नेत्री निक्की राय, जरमुंडी के विधायक वेंद्र कुंवर की पुत्री मीनू कुमारी भी शामिल हुईं। मौके पर गायिका पूजा कुमारी के द्वारा गाए गए गीतों पर महिलाओं ने झूमकर सावन महोत्सव मनाया। रंगारंग कार्यक्रम एवं लजीज व्यंजन का लुत्फ भी उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरिता बरनवाल, प्रेमलता बरनवाल, सरिता वर्मा, उमा गुप्ता, मंजूश्री पासवान, शारदा देवी, रूबी देवी, सुनीता जायसवाल, लक्ष्मी भारती, मधु झा, राखी सिंह, ममता कुमारी, सोनी केसरी, पूजा केसरी, अनीता बरनवाल, गुड्डी झा एवं मोर्चा की सभी सदस्यों ने सहयोग किया।



BJP Mahila Morcha organized Sawan Festival


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने