 |
माइकल का शव लाते पुलिसकर्मी |
angara(ranchi) जोन्हा फाल की तेज धारा में बहा रांची के प्रसिद्ध डीपीएस स्कूल के म्युजिक टीचर माईकल घोष(40) का शव रविवार की सुबह में अनगड़ा थाना की पुलिस ने सीताफाल के पास से बरामद किया। शव जोन्हा फाल से चार किमी दूर सीताफाल के नीचे बह रही राढ़ू नदी में खेरबेड़ा जंगल के झाडी में फंसा हुआ था। शव पूरी तरह से सड़-गल गया था। सिर्फ कंकाल बचा हुआ था। शव की पहचान शर्ट से हुई। अनगड़ा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। सुबह में जंगल के झाड़ी में शव होने की सूचना सीताफाल के पर्यटकमित्रों ने अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह को दी। तत्काल हीरालाल साह घटनास्थल पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। ज्ञात हो कि 19 जून को अपने दोस्त के साथ जोन्हा फाल घूमने आया माइकल घोष सेल्फी लेने के चक्कर में झरना के तेज बहाव में बह गया था।
 |
मृतक माइकल घोष |
माइकल के शव को खोजने का अभियान अभी तक का अनगड़ा प्रखंड में सबसे बड़ा अभियान रहा। हुंडरू व जोन्हा फाल में बहे पर्यटकों का शव दो-तीन दिनों के अंदर मिल जाता रहा है। लेकिन यह अभियान 24 दिनों तक चला। लगातार शव की खोजबीन जारी रही। थाना प्रभारी हीरालाल साह बताते है, शव को खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगातार विभिन्न माध्यमों से खोज अभियान चलता रहा। ज्ञात हो कि शव को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने 20-21 जून को खोज अभियान चलाया। इसके बाद लगातार पांच दिनों तक स्थानीय गोताखोर, पर्यटकमित्र व ग्रामीणों ने खोजो अभियान चलाया। राढ़ू नदी के दोनों किनारे चार-पांच किमी तक यह अभियान चला। पिछले दो दिनों ने अनगड़ा थाना की पुलिस ड्रोन लेकर खोज अभियान चला रही थी। आज नदी में जलस्तर कम हुआ जिससे झाड़ियों में फंसा शव बाहर निकल गया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.