फोटो : सेंट्रल मोहर्रम कमिटी कांके के पदाधिकारीगण। (KANKE NEWS, RANCHI)। इस वर्ष कांके में मोहर्रम का मुख्य जुलूस नहीं निकाला जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को सेंट्रल मोहर्रम कमिटी कांके क्षेत्र के अध्यक्ष समनुर मंसुरी कि अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। कांके पतराटोली निवासी प्रख्यात इस्लामिक विद्वान मौलाना अख्तर हुसैन मजाहिरी के दुखद निधन एवं समाज के प्रति उनके योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। समनूर मंसूरी ने कहा कि उनका निधन मुस्लिम समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। कहा कि मौलाना अख्तर हुसैन मजाहिरी देश के प्रख्यात इस्लामिक विद्वान होने के साथ ही गंगा जमुनी तहजीब की बड़ी मजबूत कड़ी थे। इसको देखते हुए पतरा टोली, चूड़ी टोला, मिल्लत कॉलोनी, बाजार टांड़, सेमर टोली के अखाड़े मुख्य जुलूस नहीं निकालेंगे। ये सभी अखाड़े अपने क्षेत्र में सादगी से मोहर्रम मनाएंगे। इधर बैठक के बाद मोहर्रम की सातवीं तारीख को लेकर इमामबाड़ा में निशान खड़ा किया गया और खलीफाओं को पगड़ी बांधी गई। बैठक में कमिटी के सचिव मोहम्मद फुरकान, अब्दुल इमरान, खलीफा हिफजुर्रहमान, खलीफा वसीम अंसारी, खलीफा गुलजार अहमद, बारीक कुरैशी, खलीफा शेख सहीउद्दीन, खलीफा मो शहजाद, खलीफा राजिक आलम, सरफराज आलम, राजा, मेराज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मौलाना अख्तर हुसैन मजाहिरी के निधन को लेकर सेंट्रल मोहर्रम कमिटी कांके क्षेत्र इस वर्ष नहीं निकालेगा मुख्य जुलूस
Kanke
0
Tags
Kanke News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.