सुदेश महतो ने कुरमी समाज के टापरों को किया सम्मानित
सुदेश महतो ने कुरमी समाज के टापरों को किया सम्मानित
NovbhaskarHundrufall0
angara(ranchi) झारखंड कुरमी महासभा
के द्वारा रविवार को 11वीं
जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जेडी नेशनल बीएड कॉलेज सभागार में किया
गया। इसमें कुरमी समाज के कुल 50 जैकबोर्ड, सीबीएसई
बोर्ड, मैट्रिक व इंटर परीक्षा के में सफल विद्यार्थियों को
सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, विशिष्ट अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी थे। अध्यक्षता ज्योतिष महतो व
संचालन गोवर्धन महतो ने किया। सुदेश महतो ने कहा कि बच्चों को नई शिक्षा नीति के द्वारा सेल्फ क्रिएटिव बनाना
है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। आज पूरा समाज बच्चों के इस सफलता पर गर्व महसूस
कर रहा है। इन्हे सही मार्गदर्शन की जरूरत है। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि
गांव में भी अभिभावक शिक्षा का महत्व समझते हुए बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने
का प्रयास कर रहे है। बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दें, नशापन से दूर रहे, नशा हमारे समाज को खोखला कर रहा है। दहेज प्रथा के खिलाफ
आवाज उठाने की जरूरत है। लंबोदर महतो ने
कहा कि बच्चों को अतीत से सबक लेकर भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया। मौके पर
कुरमी सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर गांधी, कुमेश्वर महतो, रणधीर चौधरी, विष्णु महतो, दूर्गा महतो, डॉ आरती मेहता, आतिश कुमार महतो, पंकज कुमारमहतो, जगरनाथ
महतो,
गोविंद महतो, महासचिव कारीनाथ महतो, कौलेश्वर महतो, डॉ पारसनाथ महतो, विष्णु महतो आदि उपस्थित थे।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.