GA4-314340326 एनीमिया की रोकथाम को ले लगाया विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

एनीमिया की रोकथाम को ले लगाया विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

एक छात्रा का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
Angara (Ranchi): उषा मार्टिन फाउंडेशन एवं शालिनी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को हेसल करमजारा में निशुल्क एनीमिया प्रिवेंशन कार्यक्रम हुआ। इसमें किशोरियों में होनेवाली एनीमिया के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया। किशोरियों का हीमोग्लोबिन जांच किया गया। अनेक किशोरियों में खून की कमी पाई गई। उन्हें आयरन युक्त फोलिक एसिड की दवा दी गई। चिकित्सक डा. भारती ने स्वास्थ्य जांच की। मौके पर एनीमिया के लक्षण, बचाव, व संतुलित आहार लेने के बारे में बताया गया। शालिनी अस्पताल के वरीय प्रबंधक राणा विकास ने बताया कि यह कार्यक्रम किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना एवं एनीमिया जैसी गंभीर समस्या से बचाव के लिए सही मार्गदर्शन देना था। आयोजन को सफल बनाने में सहायक प्रबंधक शिशिर कुमार भगत, मोहर महतो, संपूर्णानंद महतो, पंकज, मोनित भूतकुमार, सुनीता कुजूर, निशा रानी बेक, संगीता बड़ाइक आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने