angara(ranchi) कुच्चू पंचायत के डीमरा गांव में तीन जंगली हाथियों के एक दल के हमले में बलराम बेदिया(17) पिता दुखना बेदिया बाल बाल बच गया। घटना गुरूवार की रात एक बजे डीमरा गांव में हुआ। बलराम बेदिया अपने घर के खटिया में सोया हुआ था, इसी समय हाथियों ने घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसा व खटिया को खसीटते हुए बाहर निकाला। नींद में वह दूसरे कमरे में भागकर अपना जान बचाया। इसके बाद गांव के पुशुवा बेदिया के घर में रखा धान, जागरण बेदिया के राशन दुकान में खाने पीने का सामग्री रौंदकर बर्बाद कर दिया। सोमरा बेदिया, सुकरा बेदिया, दशरथ बेदिया, सुखदेव बेदिया आदि किसानों के खेत में गरमा धान को बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना पाकर मुखिया सहदेव बेदिया, भाजपा सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहरैया बेदिया पीड़ीत परिवार से मिले। इन्होंने वनविभाग से मुआवजा देने की मांग की। साथ ही हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ने की मांग की। वनविभाग की ओर पटाखा वितरण किया गया। इस मौके पर सावना बेदिया, अर्जुन बेदिया, शंकरा बेदिया, कार्तिक बेदिया, चैता बेदिया आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.