 |
इसी क्रशर में हुआ चोरी |
angara(ranchi) बनादाग स्थित बिनोद क्रशर में करीब पचास लाख रूपया की संपति चोरी हो गई। बिनोद क्रशर पांच एकड़ में फैला मेगा प्लांट है। इस मामले में शुक्रवार को अनगड़ा थाना में क्रशर के एक पार्टनर बिनोद कुमार ने रामानुज पांडेय सहित अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। रामानुज पांडेय पिछले छह माह से बिनोद क्रशर को भाड़ा पर संचालित कर रहा है। प्राथमिकी में कहा गया कि एक प्राइमरी, एक सेकेंडरी, 100 एचपी का दो मोटर, बेल्ट, अन्य मशीनों की चोरी कर ली गई। चोरी गई मशीन का कीमत लगभग पचास लाख रूपया है। ज्ञात हो कि उक्त क्रशर को तीन पार्टनर बिनोद कुमार, दिनेश कुमार चौधरी, सुरेन्द्र चन्द्र बोहरा मिलकर संचालित करते है। इसका लीज 10 जुलाई 25 को समाप्त हो रहा है। इसी बीच 12 जनवरी को उक्त् क्रशर को चापूटोला, पुनदाग(रांची) निवासी रामानुज पांडेय को भाड़ा पर दे दिया गया। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि बिनोद कुमार के आवेदन पर मामले की छानबीन की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.